back to top

VISION TIMES : कार व स्कूटर की टक्कर से एक छात्र की मौत…

DEMO PHOTO

भिलाई । पाटन में एक कार व स्कूटर की टक्कर से एक छात्र की मौत हो गई। छात्र स्कूटर पर था और पेट्रोल भरवाने के लिए जा रहा था। इस बीच हादसा हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल था जिसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पाटन थाना क्षेत्र के सिकोला गांव निवासी

Advertisements

पाटन पुलिस से मिली जानकारी के मालिक राम सपहा पाटन के स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। आज दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच वह अपनी स्कूटर क्रमांक सीजी 07 बी डब्ल्यू 4632 में पेट्रोल भरवाने जा रहा था। पेट्रोल भरवाने के बाद वह वापस लौट रहा था।

इस बीच सिकोला की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 04 के यू 4239 की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गया और कार भी बुरी तरह से डैमेज हो गया। हादसे के बाद छात्र बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी वहीं घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page