VISION TIMES : पति पत्नी बने सरपंच…

गरियाबंद के प्रथम चरण के मतदान के बाद आए एक परिणाम ने सबको चौंका दिया है, आप भी जान कर हैरान होंगे, कि साथ साथ रहने वाले पति पत्नी दोनों अलग अलग पंचायत के मुखिया बन गए हैं, मैनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मूड़ागांव में हलमंत ध्रुवा सरपंच बने तो उनकी पत्नी ललिता ध्रुवा पड़ोसी गांव दाबरीगुड़ा की सरपंच चुन ली गई है,

दरअसल हलमंत् की जमीन जायदाद उसके पुश्तैनी गांव मूड़ागांव पंचायत में है, जबकि इस गांव से लगे दाबरीगुड़ा जो कि पत्नी ललिता का मायका है, वहां पिछले 25 साल से हलमंत् घर बना कर सपत्नीक रह रहे है, पंचायत की राजनीति लम्बे समय से करते आ रहे हलमंत् ने दोनो पंचायत में अपना कनेक्शन जोड़ रखा है , पति पत्नी के अलग अलग नागरिकता पर गांव में किसी को आपत्ति भी नहीं है,

ना ही निर्वाचन आयोग द्वारा नाम कांट छांट में लगाए कर्मियों को कोई गड़बड़ी नजर नहीं आया, जिसके चलते इस बार पति पत्नी को सरपंच बनने का ऐतिहासिक मौका मिला गया है, प्रदेश ही नहीं देश का यह पहला विकास खंड होगा जहां एक साथ रहने वाले पति पत्नी को दो अलग अलग पंचायतों की जनता ने कमान खुशी खुशी सौंप दिया हो।