VISION TIMES : महादेव बुक के मास्टर माइंड की शादी , सगाई में 35 करोड़ रुपए की अंगूठी प्रेमिका के लिए खरीदी…

भिलाई – ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक का मास्टर माइंड सौरभ चंद्राकर की शादी होने जा रही है सौरभ की पहले रिंग सेरेमनी होगी। कहा जा रहा है कि रिंग सेरेमनी के लिए उसने अपनी प्रेमिका के लिए 35 करोड़ रूपए के हीरे की अंगूठी बनवाई है शादी वह अपने स्कूल लाइफ के प्रेमिका से ही रचा रहा है बताया गया है कि वह वैलेंटाइन डे पर शादी विदेश यानी मलेशिया में जाकर करेगा। सगाई से लेकर शादी तक की तैयारी पूरी रात शादी ठाठबाट जैसी की जा रही है।

सौरभ चंद्राकर का नाम उस समय सुर्खियों में आया जब महादेव बुक को लेकर लगातार दुर्ग पुलिस कार्रवाई कर रही थी तभी एक सटोरिए ने सौरभ का नाम लेकर सभी को चौंका दिया था सौरभ चंद्राकर के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया है । लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई है।

उद्योगपति और बड़े व्यापारी करेंगे शिरकत

मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर के शादी में भिलाई दुर्ग से करीब पांच सौ लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। जिसके लिए शहर के कई उद्योगपति ट्रांसपोर्टर बड़े व्यापारी और पैनल चलाने वालों को शादी का आमंत्रण कार्ड भेजा गया है शादी में उनके लोग ही शामिल हो इसके लिए गोपनीय तरीके से आमंत्रण कार्ड ऑनलाइन भेजा गया है।