VISION TIMES : मिनीमंजरी दास बनीं मिसेज ग्लोबल इंडिया 2025, मुंबई में हुआ भव्य सम्मान समारोह…

मुंबई, 2025 – ओडिशा की खूबसूरत और बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री मिनीमंजरी दास, जिन्हें उनके प्रशंसक मानसी के नाम से जानते हैं, ने हाल ही में एक और शानदार उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्हें मिसेज ग्लोबल इंडिया 2025 के प्रतिष्ठित खिताब और ताज से नवाजा गया।

यह ऐतिहासिक पल मुंबई के जुहू जिमखाना में आयोजित एक भव्य समारोह में रचा गया, जहाँ पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध पार्श्वगायक उदित नारायण ने, प्रसिद्ध एक्शन निर्देशक टीनू वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में, मानसी को ताज पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य साक्षी मुंबई ग्लोबल पत्रिका के संपादक राजकुमार तिवारी रहे।

इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मुंबई ग्लोबल पत्रिका के राजकुमार तिवारी और मुंबई इवेंट कंपनी के रामप्रसाद शर्मा के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मिनीमंजरी दास सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि समाज सेवा में भी उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय है। वे “इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डिफेंडर्स (IHRD)” के संस्थापक एवं अध्यक्ष मिनाकेतन पटनायक की धर्मपत्नी हैं। IHRD मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विकास और वैश्विक शांति के लिए कार्यरत एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय संगठन है।

यह संस्था संयुक्त राष्ट्र की ECOSOC द्वारा मान्यता प्राप्त है तथा ISO 9001:2015 प्रमाणित भी है। भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इसके 400 से अधिक शाखा कार्यालय कार्यरत हैं। IHRD दुनिया के शीर्ष दस मानवाधिकार संगठनों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है।

मिनीमंजरी एक सच्ची कलाकार हैं — वे नृत्य, संगीत और अभिनय तीनों क्षेत्रों में निपुण हैं। वे अपनी सामाजिक भूमिका और रचनात्मक कला दोनों में एक प्रेरणास्रोत हैं।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने ना सिर्फ ओडिशा, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।