
कवर्धा – जिले में एक के बाद एक हो रही सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है इसी कड़ी में जिले से गुजरने वाले कवर्धा रायपुर नेशनल हाईवे सोमवार की शाम एक बार फिर खून से लाल हो गए बताया जाता है कि इस मार्ग में पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंदौरी के 8 मील के पास देर शाम करीब 7:00 से 7:30 के बीच बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिंडंत में मोटरसाइकिल सवार दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई ।

घटना के बाद राहगीरों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पिपरिया पुलिस ने मृतकों के शव बरामद कर मर्ग कायम कर लिया है लेकिन बताया जाता है कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंचते आरोपी बस चालक मौके से फरार हो चुका था । जिसकी तलाश पुलिस कर रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रेमचंद साहू तथा दुर्गेश चंद्राकर दोनों निवासी ग्राम पंचभैया थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा किसी काम से अपने मोटरसाइकिल से कवर्धा आए थे
कामकाज निपटाने के बाद करीब 7:00 बजे वे वापस अपने गांव लौट रहे थे बताया जाता है कि वह जैसे ही पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इंदौरी के 8 मील के पास पहुंचे थे उसी दौरान रायपुर की ओर से आ रही जीत ट्रेवल्स की तेज रफ्तार यात्री बस क्रमांक सीजी 25ए 0133 की चपेट में आ गए । घटनास्थल की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई भिंडंत कितने भीषण रही होगी।
बस और मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए वह मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल क्षेत्र की पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों गंभीर रूप से घायलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में पिपरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया लेकिन बताया जाता है कि आरोपी बस चालक घटना के बाद से ही मौके से फरार है जिसकी तलाश की जा रही है ।









































