back to top

VISION TIMES: राजनांदगांव के शैंकी बग्गा को मिला “सदस्यता श्री सम्मान”, प्रदेश में सर्वाधिक सदस्य जोड़ने पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित…

रायपुर/राजनांदगांव — भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024-25 के अंतर्गत राजनांदगांव नगर निगम पार्षद एवं एम.आई.सी. सदस्य शैंकी बग्गा को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा “सदस्यता श्री सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 3000 से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने और उन्हें सक्रिय सदस्य बनाने हेतु दिया गया।

Advertisements

नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित गरिमामयी समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव की उपस्थिति में शैंकी बग्गा को यह सम्मान प्रदान किया गया।

यह उपलब्धि विशेष रूप से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पूरे राजनांदगांव जिले से सर्वाधिक सदस्य जोड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ता के रूप में “सदस्यता श्री सम्मान” प्राप्त करने का गौरव शैंकी बग्गा को मिला है, जो कि जिले में अकेले ऐसे कार्यकर्ता हैं जिन्हें यह सम्मान मिला।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निवास पहुंचकर उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

श्री बग्गा ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि पार्टी के लिए उनकी प्रतिबद्धता और जनमानस में भाजपा के प्रति विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और अधिक जनसंपर्क करने व केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की प्रेरणा देगा।

शैंकी बग्गा पूर्व आई.ई.एस. अधिकारी, IIT बॉम्बे से एमटेक हैं तथा वर्तमान में राजनांदगांव नगर निगम के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के चेयरमैन हैं। वे शीतला माता वार्ड क्र. 24 से पार्षद के रूप में सक्रिय जनसेवा में कार्यरत हैं।

यह उपलब्धि जिले के युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page