
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री संतोष पांडेय जी ने गुरुवार को कबीरधाम जिले के कवर्धा ब्लाक अंतर्गत ग्राम झलमला में बीएस चंद्रवंशी जी के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल हुए।
उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना कर कथा श्रवण किया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर जी, रूपचंद देवांगन जी, अन्य पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।









































