back to top

कवर्धा : राजनांदगांव सांसद माननीय संतोष पांडेय ने ग्राम दशरंगपुर में शोक संतप्त परिवारों से की भेंट…

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद संतोष पांडेय ने गुरुवार को कबीरधाम जिले के कवर्धा ब्लाक अंतर्गत ग्राम दशरंगपुर में शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने ओमप्रकाश चंद्राकर जी के निवास पहुंचकर उनसे व उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

Advertisements

उन्होंने उनके दिवंगत परिजन को श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद जी ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर जी, मंडल अध्यक्ष नीलांबर चंद्राकर जी, सांसद प्रतिनिधि विजय चंद्राकर जी, वरिष्ठजन इंद्रकुमार केशरी जी, मुरली गुप्ता जी, रामजी केशरी जी, अन्य पदाधिकारीगण सहित कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page