VISION TIMES : वर्ल्ड कप फाइनल से बाहर हुए शुभमन गिल ,जानिए कौन खेलेगा उनकी जगह…

रोहित शर्मा की अगवाई में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जिस वजह से सभी भारतीय फैंस काफी खुश हैं और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। मगर वहीं टीम इंडिया को काफी बड़ा झटका लग गया है, क्योंकि टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।

ऐसे में फाइनल मुकाबले के लिए उनकी जगह मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान को मौका मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि आखिर शुभमन गिल किस वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह किस खिलाड़ी को मौका मिलने वाला है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने शुरुआत से ही अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां उसका मुकाबला सेमीफाइनल 2 की विजेता टीम से होगा। यह मुकाबला 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है, जोकि गुजरात में स्थित है। में मगर उस मुकाबले से पहले ही शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।

चोटिल होकर वर्ल्ड कप से बाहर हुए शुभमन गिल

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला नहीं खेल सकेंगे। ऐसे में उनकी जगह मुंबई के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिलेगा। बता दें कि गिल को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान नशों में खिंचाव आ गई थी। जिस वजह से उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था और अब उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर जाना पड़ सकता है।

ईशान किशन को मिलने वाला है मौका

रिपोर्ट्स के अनुसार शुभमन गिल के नशों की खिंचाव थोड़ी ज्यादा गंभीर है, जिस वजह से उनको लेकर कोई रिस्क नहीं लिया जाएगा। ऐसे में उनकी जगह ईशान को शामिल किया जा रहा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर गिल के चोटिल होने को लेकर कई बयान सामने नहीं है, जिस वजह से अभी भी फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह ठीक हों और फाइनल मुकाबले में टीम का हिस्सा भी बनें।