VISION TIMES: शिक्षक दंपत्ति की मौत…

खैरागढ़। गंड़ई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सड़क अतरिया में शुक्रवार की तड़के सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में पति पत्नी की लहूलुहान शव पड़े होने की खबर मिली। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह सुबह लगभग 5 बजे उक्त घटना वाले घर में
कुछ गिरने पटकने की लगातार आवाज आ रही थी। इस दौरान ही ग्रामीणों ने घर के पीछे रास्ते से एक युवक को भागते देखा। तो किसी अप्रिय घटना की आशंका से उसे दौड़ाकर पकड़ा। उसे उक्त घटना घटित घर में लाया तो देखा कि दंपति का शव खून से लथपथ पड़ा था।

मृतक बाबूलाल सोरी (55) का शव बरामदे में तो पत्नी सुनिति बाई का शव आंगन में पड़ा था। बाबूलाल सरकारी शिक्षक था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दिया है। संदेही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार भी मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारी को तहकीकात कर त्वरित कार्रवाई करने की बात कही। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।