VISION TIMES : संसदीय सचिव इंद्र शाह मंडावी के द्वारा उत्तर प्रदेश के बीकापुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से की गयी मुलाकात…

VISION TIMES – उत्तर प्रदेश के विधान सभा 274 बिकापुर के ब्लॉक कांग्रस कमेटी के अध्यक्ष एवम जिला कांग्रेस कमेटी अयोध्या के अध्यक्ष के साथ कांग्रेस भवन अयोध्या में इन्द्रशाह मण्डावी संसदीय सचिव छ ग शासन एवम विधायक मोहला-मानपुर (पर्यवेक्षक) के द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2022 के सम्बंध में दिशा निर्देश देते हुए जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी बूथ प्रभारी नियुक्ति की कार्यवाही घर-घर जाकर समय सीमा में करने कहा गया।


मण्डावी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी अयोध्या के अध्यक्ष अखिलेश यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीकापुर के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मसौदा के अध्यक्ष राहुल मौर्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शवाहल अध्यक्ष दिनेश चौधरी एवम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरिवटीनगंज अध्यक्ष विनोद यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।