back to top

राजनांदगांव:दिग्विजय महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग शुरू, विद्यार्थियों को मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन…

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए निशुल्क कोचिंग कक्षाओं की शुरुआत की है। सोमवार से प्रारंभ हुई इस कोचिंग में CGPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, व्यापम सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

Advertisements

महाविद्यालय परिसर के मुक्तिबोध हॉल में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगी।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

रजिस्ट्रार दीपक कुमार परगनिहा ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। इस निशुल्क कोचिंग में अनुभवी शिक्षकों एवं विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों की विस्तृत तैयारी कराई जाएगी।

इस कार्यक्रम के संचालन में रोजगार मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के डॉ. संजय ठीस्के तथा आईक्यूएसी समन्वयक युनुस रजा बेग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
निशुल्क कोचिंग को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विद्यार्थियों का कहना है कि निजी कोचिंग संस्थानों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भारी शुल्क देना पड़ता है, जबकि महाविद्यालय द्वारा निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन मिलने से उन्हें आर्थिक राहत के साथ बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page