back to top

राजनांदगांव: डोंगरगांव पुलिस ने 100 पौवा अवैध शराब के साथ दो तस्करों को दबोचा, बलेनो कार भी जब्त…

राजनांदगांव/डोंगरगांव। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोंगरगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Advertisements

आरोपियों के कब्जे से 100 पौवा देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक बलेनो कार जब्त की गई है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 3 लाख 8 हजार रुपये आंकी गई है।


पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि डोंगरगांव निवासी लीलाशंकर यादव (32 वर्ष) और अंकेश पटेल (25 वर्ष) कार से अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं।


सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तिगाला पेट्रोल पंप, कुमरदा के पास घेराबंदी की। इस दौरान बलेनो कार (क्रमांक CG 08 AW 5072) को रोककर तलाशी लेने पर उसमें 100 पौवा छत्तीसगढ़ निर्मित देशी सुपर-36 प्लेन शराब बरामद हुई।


पूछताछ के दौरान आरोपी शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 252/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक अनिल यादव, पीएसआई सागर सिंह राजपूत, आरक्षक चंद्रकांत सोनी और मोहन साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page