back to top

राजनांदगांव: शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में एनसीसी आर्मी विंग द्वारा “पेपर बैग डे” का आयोजन…

राजनांदगांव, 13 जुलाई 2026। शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव के एनसीसी आर्मी विंग द्वारा 13 जुलाई 2026 को पेपर बैग डे के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisements

प्रतिवर्ष जुलाई माह में पेपर बैग डे मनाकर प्लास्टिक के स्थान पर कागज के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाता है। कार्यक्रम में 85 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैडेट्स ने स्वयं पेपर बैग तैयार किए तथा महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विद्यार्थियों, नागरिकों एवं दुकानदारों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कागज के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा सतत् विकास के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन एनसीसी केयर टेकर डॉ. चिरंजीव पाण्डेय ने किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं। यदि प्रत्येक नागरिक दैनिक जीवन में प्लास्टिक की जगह पेपर बैग अथवा कपड़े के थैले का उपयोग करे, तो प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

उन्होंने सभी कैडेट्स से पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन सभी कैडेट्स द्वारा “प्लास्टिक छोड़ें – पेपर बैग अपनाएँ, पर्यावरण बचाएँ” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Advertisements

You cannot copy content of this page