back to top

अंबागढ़ चौकी:सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा मंडल महामंत्री विमल यादव…

अंबागढ़ चौकी:- छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांशी योजना के तहत सोमवार को हाई स्कूल थूहाड़बरी में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष ललित यादव  भाजपा मंडल महामंत्री विमल यादव जनभागीदारी समिति सदस्य कुशल साहू,देवाराम साहू,रमेश साहू,महेश साहू, अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान विमल यादव ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार लगातार बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही हैं। साइकिल मिलने से अब छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में आसानी होगी और वे निडर होकर आगे बढ़ सकेंगी।

विद्यालय के प्राचार्य अरविंद सिंग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि इस योजना से शिक्षा के प्रति बालिकाओं की रुचि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisements

You cannot copy content of this page