
राजनांदगांव। शहर के शंकरपुर-शांति नगर इलाके में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृत महिला की पहचान पूनम शेंडे के रूप में बताई जा रही है।
सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। हत्या के पीछे घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही चिखली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पुलिस जांच जारी है।









































