
अंबिकापुर। शहर के पर्पल ऑर्किड होटल में नौवें इवेंट मॉडल शो का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्थ इवेंट की डायरेक्टर सविता सिंह द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों और अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीवी जगत में महारानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाकर पहचान बनाने वाली उल्का गुप्ता शामिल हुईं। उनके आगमन से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न जिलों से पहुंचे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के दौरान रिषि शर्मा द्वारा प्रतिभागियों को ग्रुमिंग और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वहीं अलग-अलग जिलों से पहुंचे जूरी सदस्यों और अतिथियों का मुख्य अतिथि के हाथों मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।
राजनांदगांव जिले से जूरी अतिथि के रूप में शामिल कांति मौर्य को भी मुख्य अतिथि उल्का गुप्ता के हाथों मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की डायरेक्टर सविता सिंह ने सभी जिलों से आए जूरी मेंबर्स और अतिथियों का बाजा-गाजा एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया।
पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और सांस्कृतिक रंग देखने को मिला। आयोजन ने प्रतिभागियों को अपनी कला और व्यक्तित्व निखारने का बेहतर मंच प्रदान किया।










































