back to top

राजनांदगांव: 85 पौवा शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चखना दुकान संचालक पर भी केस दर्ज…


राजनांदगांव। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोमनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से 85 पौवा देशी शोले शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है। वहीं शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराने वाले एक चखना दुकान संचालक के खिलाफ भी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में नशे और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सोमनी सांकरा मोड़ के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्राम ककरेल निवासी नितेश पाटीला (24 वर्ष) और राकेश टोंडे (25 वर्ष) को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 85 पौवा देशी शोले शराब, कुल 15.300 बल्क लीटर कीमत लगभग 6,800 रुपये तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 BR 4953 कीमत 45 हजार रुपये बरामद की गई। पुलिस ने कुल 51,800 रुपये की सामग्री जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
इसी दौरान ग्राम टेडेसरा संगम कॉलोनी में दुकान पर शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले रामसाय साहू के खिलाफ भी आबकारी एक्ट की धारा 36(सी) के तहत कार्रवाई की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page