back to top

अम्बिकापुर : कलेक्टर ने किया डबरी निर्माण का निरीक्षण…

सामुदायिक डबरी निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश

अम्बिकापुर 20 दिसम्बर 2021कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने सोमवार को दरिमा में किसान के खेत में मनरेगा से बनाए जा रहे डबरी का निरीक्षण किया। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा किसानों के खेत में डबरी निर्माण के साथ ही सामुदायिक डबरी को प्राथमिकता देने में निर्देश दिए।

    कलेकटर ने डबरी के आकार, लागत तथा निर्माण में नियोजित मजदूरों की संख्या की  जानकारी ली। उन्होंने गांव में मनरेगा के कार्यों में तेजी लाने तथा मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में अब खेती का काम लगभग पूरा हो गया है। मनरेगा के काम शुरू कर ग्रामीण मजदूरों को मनरेगा के कार्यों में लगाएं। बताया गया कि डबरी का निर्माण दरिमा के किसान रामगोपाल के खेत में मनरेगा से किया जा रहा है। 40×20 आकर के डबरी की लागत करीब 3 लाख रुपये है। डबरी निर्माण में 40 मजदूर लगे हैं। अभी दरिमा में मनरेगा के तहत 8 कार्य संचालित हो रहे है।
    इस दौरान जनपद सीईओ श्री एस.एन. तिवारी तहसीलदार श्री इरशाद अहमद सहित अन्य अधिकारी और गांववासी मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page