back to top

अवैध खनिज परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, दो हाईवा जब्त…

मोहला, 7 सितंबर 2026। कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बिना वैध दस्तावेज के खनिज परिवहन करते पाए जाने पर दो हाईवा वाहनों को जब्त किया गया है।

Advertisements


खनिज विभाग की जांच में एमएमडीआर एक्ट, 1957 की धारा 21 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 के उल्लंघन का मामला पाया गया। कार्रवाई के दौरान हाईवा क्रमांक सीजी 04 पीएफ 9320 एवं सीजी 09 जेएल 9808 को जब्त कर आगामी कार्रवाई तक पुलिस अभिरक्षा में रखने के लिए संबंधित थाना प्रभारी को सुपुर्द किया गया है।


इसी प्रकार तहसील अंबागढ़ चौकी के ग्राम मोंगरा में अवैध रूप से भंडारित लगभग 80 माजदा रेत को भी जब्त किया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामलों पर सतत निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page