back to top

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने रेवाडीह एवं नवागांव गोठान का निरीक्षण कर वर्मी खाद निर्माण की ली जानकारी…

राजनांदगांव 27 मार्च। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने आज उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह के साथ गो धन न्याय योजनांतर्गत चलित गोठानों में रेवाडीह एवं नवागांव गोठान का निरीक्षण कर गोबर खरीदी एवं वर्मी खाद निर्माण के संबंध में जानकारी ली।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी द्वारा सर्व प्रथम रेवाडीह गोठान का निरीक्षण कर गोबर खरीदी तथा वर्मी खाद निर्माण के संबंध में महिला समूह से जानकारी लेकर खाद निर्माण की गति मंे तेजी लाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार नवागांव में गोबर खरीदी व वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के प्रक्रिया देखकर खाद निर्माण के साथ साथ अन्य विकल्पों का भी उपयोग करने के निर्देश महिला समूह को दिये।

Advertisements


सहायक अभियंात श्री संदीप तिवारी द्वारा इस संबंध मेें जानकारी दी गयी कि गोधन न्याय योजनांतर्गत शहर में 04 गौठानों का संचालन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत नवागांव, रेवाडीह, मोहारा एवं लखोली में गोबर खरीदी कर वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कार्य किया जा रहा है, आज दिनांक तक कुल 1 करोड 45 लाख 37 हजार 4 सौ 94 किलो गोबर क्रय किया जा चुका है।

उक्त खरीदे गये गोबर से 8 हजार किलो वर्मी खाद का निर्माण किया जा चुका है खाद के अलावा, गमला, दिया एवं गोबर की लकडी बनायी जाती है। आयुक्त श्री चतुर्वेदी नेे कहा कि गोधन न्याय योजना शासन की महात्वपूर्ण योजना है इसका क्रियान्वयन गंभीरता से किया जाये और गोकाष्ठ को पूजा हवन आदि में उपयोग करने लोगों को बताये तथा गोबर के गमले के बारे में भी लोगों को समझाईस दे, ताकि वे इसका उपयोग कर सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी श्री अजय यादव व वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page