back to top

राजनांदगांव : भंडारे के हवन कार्यक्रम में नशे की हालत में हंगामा, पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…

लालबाग पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में किया पेश

राजनांदगांव। लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम बुद्धुभरदा में भंडारे एवं हवन कार्यक्रम के दौरान नशे की हालत में हंगामा करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, मनीष यादव (25 वर्ष), पिता पोशु यादव, निवासी ग्राम बुद्धुभरदा, कार्यक्रम में नशे की हालत में उपद्रव कर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस टीम ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।


स्थिति को देखते हुए लालबाग पुलिस ने संज्ञेय अपराध की आशंका के मद्देनजर युवक के खिलाफ धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम), राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार जांगड़े के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक लोकेश गजभिये एवं आरक्षक राकेश ध्रुवे की भूमिका सराहनीय रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page