back to top

आॅटो मैकेनिक संतोष कुमार पराते का स्वयं के आवास का सपना हुआ साकार,प्रधानमंत्री आवास योजना से बना अशियाना…

राजनांदगांव 11 जून। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 शहरी के माध्यम से राजनांदगांव शहर में कुल 869 आवासो की स्वीकृति बी.एल.सी. (हितग्राही द्वारा स्वयं से आवास निर्माण) के तहत शासन से प्राप्त हुई है। इस स्वीकृति के विरूद्ध महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वमकर्मा के मार्गदर्शन में नगर के विभिन्न वार्डो मे 54 आवासो का निर्माण पूर्ण हो गया है तथा 520 आवास विभिन्न स्तरो पर निर्माणाधीन है।

Advertisements


आवास योजना का लाभ लेकर स्वयं के आवास में रहने वाले शंकरपुर निवासी संतोष कुमार पराते एक ऑटो मैकेनिक का काम करते हैं। इनका पत्नी एंव तीन बच्चो का छोटा सा परिवार है। इनकी पत्नी श्रीमती आशा भाव भरे मन से अपने किराये के घर में रहने के दिन को याद कर बताती हैं, किराये के घर को कितना भी सवारों सजायो वो कुछ दिनों में पराया हो जाता हैं। एक घटना को याद कर वो कहती हैं, जब मकान मालिक लगातार हो रही बारिश में हमें कपडे सूखाने को जगह नहीं देते थे, बच्चो के खेलने पर भी पाबन्दी लगाते थे, सदैव विवाद की स्थिति निर्मित रहती थी। पूरी बारिश छोटे से उमस भरे कमरे में घुटन सी महसूस होती थी। आर्थिक स्थिति कमजोर थी इसलिए सब सह कर जीना पड़ता था। ऐसी परिस्थिति मे हमे प्रधानमंत्री आवास योजना से आस बधी और खुद का मकान बनाने की सोच उसके लिए लग गये।


छोटे बेटे ऋषभ के जन्म के बाद हमने अपने खर्चों में कटौती कर संग्रह किये पैसो से 2023 में एक जमीन खरीदी उस जमीन पर आवास बनाने के लिए नगर निगम में आवेदन किये कुछ दिनों के उपरांत आवास योजना 2.0 के तहत आवास निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई और हमारा स्वयं का आवास तैयार हुआ। अब हम बारिश के मौसम मे भी सुकुन से रहते है। आज मेरे और मेरे परिवार के सपने साकार करने में प्रधानमंत्री आवास योजना को कोटिस धन्यवाद करती हूँ, जिसने मेरे बच्चो को अपने स्वयं के सर्व सुविधायुक्त मकान के आँगन में खेल एवं सुन्दर व्यवस्थित किचन,टाइल्स लगे कमरे में रहने का सुख प्रदान किए आज सपने के घर में रहते हुए उनका और पूरा परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना की पूरी टीम को धन्यवाद प्रदान करती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page