back to top

राजनांदगाव : सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 12 वार्डो के लिए लखोली स्कूल मैदान में आयोजित अंतिम शिविर में 53 आवेदन प्राप्त…

गोलू साहू का आयुष्मान कार्ड नवीनीकरण होने पर शिविर के लिए शासन को दिया धन्यवाद

महापौर शिविर में पहुच स्टालो का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने
अधिकारियो को दिये निर्देश

राजनांदगांव 14 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु कार्यक्रम सरकार आपके द्वार के तहत वार्डो में मेगा कैम्प लगाने की अंतिम कडी में आज लखोली स्कूल में 12 वार्ड क्रमशः वार्ड नं. 29 से 36 एवं 47,49,50 व 51 के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महापौर श्री मधुसूदन यादव उपस्थित होकर स्टालो का अवलोकन किए। उन्हांेने वार्डवासियो से मुलाकात कर उनके आवेदनो के संबंध मे चर्चा किए। उन्होने कहा कि आप लोगो के द्वारा दिये गये आवेदनों का प्राथमिकता से समाधान किया जायेगा। सरकार की मंशा कि सरकार आपके द्वार के तहत वार्डो में शिविर लगाकर नागरिको के बीच जाकर उनकी समस्या का समाधान करना तथा उन्हें शासन की जन कल्याणकारी योजनओं की जानकारी देकर लाभ देना है। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियो से कहा कि प्राप्त आवेदनों का छटनी कर प्राथमिकता तय कर यथा संभव समाधान कर आवेदक को अवगत कराया जाए।


महापौर श्री यादव सहित निगम आयुक्त श्री जी.आर.मरकाम महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री डीलेश्वर साहू व श्री शैकी बग्गा, पार्षद श्री चंद्रशेखर लश्करे,श्रीमती रीना सिन्हा, श्रीमती गिरजा निर्मलकर,श्री संतोष साहू,पूर्व पार्षद श्रीमती मिथलेश्वरी वैष्णव, पार्षद प्रतिनिधि श्री संतोष निर्मलकर, श्री हिंछा राम साहू,श्री विजय सिन्हा ने भी शिविर में उपस्थित होकर वार्डवासियों का आवेदन लेकर उन्हे शासन की योजना का लाभ लेने अपील किए।


बसंतपुर निवासी श्री गोलू साहू ने आयुष्मान कार्ड शिविर में नवीनीकरण होने पर कहा कि बसंतपुर के शिविर में मैं नही पहुच पाया था लेकिन आज लखोली शिविर में आने से मेरा आयुष्मान कार्ड नवीनीकरण हुआ, आयुष्मान कार्ड से अब मुझे ईलाज कराने मंे सुविधा मिलेगी, मैं सरकार को धन्यवाद देता हूॅ कि आयुष्मान भारत अंतर्गत मेरा कार्ड नवीनीकरण हो गया और इसके लिए मुझे कार्यालय जाना नही पड़ा। आज लखोली शिविर में विभिन्न विभागो के मांग से संबंधित 46 एवं शिकायत के 7 कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उपस्थित वार्डवासियो का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित किया गया तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गयी।


शिविर के संबंध में निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने बताया कि शासन निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नागरिको की शिकायत व समस्या का समयबद्ध एंव प्रभावी निराकरण करने तथा उन्हें शासन की योजना का लाभ देने सेवा सेतु कार्यक्रम सरकार आपके द्वार के तहत वार्डो में मेगा कैम्प आयोजित किये गये, आज 12 वार्ड के लिए लखोली मेे शिविर आयोजित किया गया हैै। सभी शिविरो मे प्राप्त आवेदनो का विभागवार छटनी कर उसका प्राथमिकता तय कर निराकरण किया जायेगा। शिविर में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page