मोहला 25 जून 2026। सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों के राशन कार्ड सदस्यों की तरह श्रम विभाग में भी अब पंजीकृत श्रमिकों को ई-केवायसी कराना अनिवार्य है। ई-केवायसी प्रक्रिया के तहत श्रमिकों का सत्यापन किया जाएगा।
इसके बाद ही श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। ई-केवायसी के पूर्व पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन कार्ड की जानकारी जैसे नाम,जन्मतिथि,लिंग,मोबाइल नंबर आदि का आधार कार्ड में दर्ज विवरण के अनुरूप संशोधन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत जिले में संचालित लोक सेवा केंदों सीएससी)को इस कार्य के लिए अधिकृत किया है। पंजीयन विवरण में संशोधन एवं सत्यापन के लिए शुल्क 20 रुपए निर्धारित किया गया है।
विभाग ने सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों से अपील की है कि वे 30 जून 2026 से पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया अपने निकटतम लोक सेवा केंद्र में पंजीयन कार्ड में दर्ज विवरण को आधार कार्ड के अनुरूप सत्यापित एवं संशोधित कराएं।
साथ ही जनप्रतिनिधियों, श्रमिक संगठनों, ठेकेदारों, निर्माण एजेंसियों एवं आम नागरिकों से भी इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक श्रमिकों को जागरूक करने का आग्रह किया गया है।