back to top

उत्तर बस्तर कांकेर : जिला चिकित्सालय का होगा कायाकल्प, बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधायें…

दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरो ने किया अस्पताल का निरीक्षण
उत्तर बस्तर कांकेर 21 जुलाई 2022इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैण्डर्स के मानकों के अनुरूप शासकीय कोमलदेव जिला चिकित्सालय कांकेर को विकसित करने के लिए प्लान बनाने हेतु कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के अनुरोध पर एन.एच.एस.एच.आर.सी. और सी.डी.सी. नई दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों, आर्किटेक्ट तथा टेक्निकल कंसलटेंट द्वारा आज शासकीय कोमलदेव जिला चिकित्सालय और मातृ एवं शिशुरोग विभाग अलबेलापारा कांकेर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज कांकेर के डीन डॉ. एम.एल. गर्ग और जिला चिकित्सालय कांकेर के सिविल सर्जन डॉ. आरसी ठाकुर एवं अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page