राजनांदगांव 15 जून 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह के आदेशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप निर्वाचन 2023 के निर्विघ्न तथा सुचारू रूप से संपन्न कराने मतदान केन्द्र एवं क्षेत्र के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनांदगांव जनपद पंचायत के अंतर्गत नायब तहसीलदार श्री चितेश देवांगन को मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन पनेका, पूर्व माध्यमिक शाला भवन पनेका, प्राथमिक शाला भवन बाकल, प्राथमिक शाला भवन फरहद के लिए सेक्टर मजिस्टे्रट नियुक्त किया है। इसी तरह नायब तहसीलदार राजनांदगांव श्री आरएन पटेल को उच्चतर माध्यमिक शाला टेड़ेसरा, नायब तहसीलदार राजनांदगांव श्रीमती डॉ. सुरेखा वर्मा को प्राथमिक शाला भवन बेलटिकरी, नायब तहसीलदार श्री देविका ध्रुव को नया प्राथमिक शाला भवन गठुला, प्राथमिक शाला भवन गठुला, पूर्व माध्यमिक शाला भवन गठुला के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
छुरिया जनपद पंचायत अंतर्गत नायब तहसीलदार छुरिया श्री भरतलाल ब्रम्हे को शासकीय प्राथमिक शाला भवन रानीतालाब, शासकीय प्राथमिक शाला भवन कुबराडीह तथा डोंगरगांव जनपद पंचायत अंतर्गत नायब तहसीलदार डोंगरगांव श्री जगदेव प्रसाद खुंटे को प्राथमिक शाला भवन दीवानझिटिया, पूर्व माध्यमिक शाला भवन दीवानझिटिया, प्राथमिक शाला भवन गोडऱी तथा पूर्व माध्यमिक शाला भवन बाकल के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।









































