back to top

त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप निर्वाचन 2023,मतदान केन्द्र के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त…

राजनांदगांव 15 जून 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप निर्वाचन 2023 के निर्विघ्न तथा सुचारू निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न अधिकारियों को मतदान केन्द्र के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है। जिसके अनुसार जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत उप अभियंता छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क अभिकरण राजनांदगांव श्री हमीर चंद साहू को 181-प्राथमिक शाला भवन पनेका, 182-पूर्व माध्यमिक शाला भवन पनेका, 311-प्राथमिक शाला भवन बाकल कक्ष क्रमांक-1, 312-प्राथमिक शाला भवन बाकल कक्ष क्रमांक-2, 313-प्राथमिक शाला भवन फरहद कक्ष क्रमांक-1 एवं 314-प्राथमिक शाला भवन फरहद कक्ष क्रमांक-2, उप अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल राजनांदगांव श्री प्रदीप रामटेके को 194-नया प्राथमिक शाला भवन गठुला, 195-प्राथमिक शाला भवन गठुला एवं 196-पूर्व माध्यमिक शाला भवन गठुला, उप अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-1 राजनांदगांव श्री आलोक खोब्रागढ़े को 243-उच्चतर माध्यमिक शाला टेड़ेसरा कक्ष क्रमांक-2, उप अभियंता लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव श्री राजशेखर मेश्राम को 277-प्राथमिक शाला भवन बेलटिकरी मतदान केन्द्र आबंटित किया गया है। तथा सहायक अभियंता मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण राजनांदगांव श्री सागर सेण्डे को रिजर्व रखा गया है।

Advertisements


जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री आशाराम कंवर को 237-शासकीय प्राथमिक शाला भवन रानीतालाब एवं 238 शासकीय प्राथमिक शाला भवन कुबराडीह तथा जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग डोंगरगांव श्री विरेन्द्र कुमार साहू को 43-प्राथमिक शाला भवन दीवानझिटिया, 44-पूर्व माध्यमिक शाला भवन दीवानझिटिया, 45-प्राथमिक शाला भवन गोडऱी व 13-पूर्व माध्यमिक शाला भवन बाकल मतदान केन्द्र आबंटित किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page