back to top

कलेक्टर बंसल ने किया महारानी अस्पताल का निरीक्षण, कोरोना के संक्रमण में आई कमी को देखते हुए महारानी अस्पताल में सामान्य मरीजों के लिए बिस्तर बढ़ाने के दिए निर्देश…

जगदलपुर, 11 जून 2021- कलेक्टर श्री रजत बंसल ने आज महारानी अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोरोना के संक्रमण में आई कमी को देखते हुए महारानी अस्पताल में सामान्य मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या को बढ़ाने के निर्देष दिए।

Advertisements

कलेक्टर ने यहां संचालित बफर वार्ड, मेल वार्ड और फिमेल वार्ड में पहुंचकर मरीजोें से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि शासकीय मेडिकल काॅलेज डिमरापाल से महारानी अस्पताल में षिफ्ट की गई बिस्तरों को वापस मेडिकल काॅलेज में प्रारंभ करने के निर्देष दिए। कलेक्टर ने यहां निर्माणाधीन बर्न यूनिट का अवलोकन किया और कार्य की गति बढ़ाने के निर्देष दिए।

इसके साथ ही इस परिसर में संचालित कैंसर क्लिीनिक के पास स्पर्ष क्लीनिक का उन्नयन और नषामुक्ति केन्द्र के स्थापना कार्य में तेजी लाने के निर्देष दिए।


इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त श्री प्रेम पटेल महारानी अस्पताल के अधीक्षक डाॅ संजय प्रसाद, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री राजीव बत्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page