back to top

कवर्धा : आकर्षक गिफ्ट पैक के साथ ऑनलाइन घर पहुंच सेवा एवं स्टाल में उपलब्ध हर्बल गुलाल…

महज आठ दिनों में 70 हजार रुपए से अधिक का हर्बल गुलाल महिला समूह ने विक्रय किया

Advertisements

हर्बल गुलाल बना आजीविका संवर्धन का जरिया, लोगो को कर रहा आकर्शित-सीईओ जिला पंचायत

कवर्धा, 26 मार्च 2021-कबीरधाम जिले की महिला स्व. सहायता समूह द्वारा बनाई गई हर्बल गुलाल को काफी पसंद किया जा रहा है। यही कारण है कि महज एक सप्ताह में महिला समूह द्वारा हर्बल गुलाल विक्रय कर 70 हजार रूपए से अधिक की कमाई की गई है। हल्दी, गेंदा, गुलाब, चकुंदर, अनार जैसे प्राकृतिक पुष्प व फलों से बने जैविक गुलाल को क्षेत्र के लोगों द्वारा हाथों-हाथों लिया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत परिसर, कवर्धा जनपद पंचायत परिसर, बोड़ला जनपद पंचायत परिसर, बिहान मार्ट पोड़ी, पेट्रोल पम्प चैक कवर्धा एवं शहर के सुमीत बाजार में समूह द्वारा हर्बल गुलाल का  विक्रय किया जा रहा है जो की होली के पर्व तक लोगो के लिए उपलब्ध रहेगा। ऑनलाइन के द्वारा भी हर्बल गुलाल लोगो को उपलब्ध हो रहा है। चीनू-गोली एप्प के माध्यम से आर्डर लिया जाता है जिसे घर पहुचा कर दिया जाता है। इसी तरह हर्बल गुलाल अलग अलग गिफ्ट पैक में भी उपलब्ध है जो की आकर्षक मटके और टोकनीयो में सजावट के साथ है।

            जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी बिहान की महिला स्व सहायता समूह द्वारा फल एवं फूलो से हर्बल गुलाल कई आकर्षक रंगो में तैयार किया गया है। हर्बल गुलाल से त्वचा एवं बालों को कोई नुकसान नहीं होता है तथा इसका स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है। उन्होने बताया कि ग्राम राजानवागांव से जय गंगा मईया महिला स्व सहायता समूह, एवं स.लोहारा के अमलीडिहा से जय मां दुर्गा स्व सहायता समूह द्वारा हर्बल गुलाल तैयार कर विक्रय किया जा रहा है। जो कि समूह के लिए आजीविका संवर्धन का बेहतर कार्य है।

Advertisements

You cannot copy content of this page