back to top

कवर्धा: कलेक्टर शर्मा ने कलेक्टर परिसर में किया ध्वाजारोहरण…

कवर्धा, 26 जनवरी 2021/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर श्री शर्मा ने ध्वजारोहण के बाद जिला  अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश भक्ति की जजबा हर किसी के दिल में होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि शासकीय सेवक के रूप में देश की क्या अपेक्षाएं है, इसके लिए सभी को भारतीय नागरिक होने के नाते अपने कार्यो और दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और ईमानदारी से करना चाहिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल सिदार, श्री संदीप ठाकुर, एसडीएम श्री विनय सोनी सहित समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page