back to top

कवर्धा : बेटे ने की पिता की हत्या, साक्ष्य छिपाने कर दिया अंतिम संस्कार…

कवर्धा – जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में बीते रविवार की रात एक ग्रामीण ने अपने शराबी पिता के सिर पर लोहे की रॉड से प्राणघातक वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य छिपाने की नियत से अपने आस पड़ोस तथा नाते रिस्तेदारों से झूठ बोलकर पिता का अंतिम संस्कार भी कर डाला।

Advertisements

लेकिन बाद में आमला उजागर होने पर पुलिस ने न सिर्फ आरोपी पिता की निशानदेही पर मृत का शव बरामद किया बल्कि आरोपी को भी धारा 302,201,34 भादवि के तहत गिरफ्तार जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुकदुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कड़मा निवासी रामप्रसाद मरकाम पिता रम्हौ मरकाम आयु 52 वर्ष शराब का आदी था और अक्सर शराब के नशे में धुत्त होकर घर में अपनी पत्नी कौशिल्या मरकाम के साथ मारपीट व गाली गलौच करता था।

बताया जाता है कि बीते रविवार की रात करीब 10.00 बजे भी रामप्रसाद शराब के नशे में धुत्त होकर अपने घर पहुंचा था और घर पहुंचते ही अपनी पत्नी कौशिल्या पर अपने पति की सेवा नहीं करती कहते हुए मारपीट करने लगा।

रामप्रसाद जिस समय अपनी पत्नी कौशिल्या की बेरहमी से पिटाई कर रहा था उस दौरान उसका पुत्र जलेश्वर मरकाम आयु 32 वर्ष भी घर पर ही मौजूद था। अपने पिता द्वारा अपनी मां की पिटाई करते देख उसका खून खोलने लगा और उसने अपना आपा खोते हुए घर में रखी लोहे की रॉड से अपने पिता रामप्रसाद के सिर पर दो बार प्राण घातक वार कर दिया ।

जिससे रामप्रसाद मौके पर ही ढेर हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जलेश्वर और उसकी मां कौशिल्या दहशत में आए गए और दोनो एक राय होकर इस हत्या को एक दुर्घटना का रूप देने का षणयंत्र रच डाला।

Advertisements

You cannot copy content of this page