back to top

कवर्धा : मप्र से तेलंगाना जा रहे 16 मजदूर सड़क हादसे में हुए घायल …

कवर्धा 10 जनवरी जिले में शाहपुर लोहारा के पास रविवार देर रात सड़क हादसे में 16 मजदूर घायल हो गए जिसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है सभी को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है हादसा तेंदूपत्ता से भरे ट्रक और तूफान वाहन की टकराने के चलते हुआ है घायल हुए सभी लोग मध्यप्रदेश के मंडला से मजदूरी के लिए तेलंगाना जा रहे थे

इसी दौरान शाहपुर लोहारा थाना क्षेत्र में हादसा हो गया ट्रक पाकिस्तान बंगाल जा रहा था जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के मंडला में ग्राम केंद्रीय रीवा और मोहनिया पट पारा से 18 लोग तूफान वाहन से सवार होकर तेलंगाना मजदूरी करने के लिए जा रहे थे यह सभी वहां मिर्ची तोड़ने का काम करते हैं बताया जा रहा है कि रात करीब 1:30 बजे राजनांदगांव कवर्धा रोड पर शांति नगर में सामने से स्पीड में आ रहे तेंदूपत्ता से भरे ट्रक से टकरा गया टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page