back to top

कवर्धा : वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने को-वैक्सीन का पहला डोज लगवाया….

कवर्धा, 08 जुलाई 2021/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कोविड नियमों का पालन करते हुए आज पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर पहुंच कर को-वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए सावधानी बहुत आवश्यक है।

Advertisements

अतएव जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाया है वे तत्काल अपने क्षेत्र के नजदीकी वैक्सीन सेंटर में जाकर शीघ्र ही वैक्सीनेशन करवा ले। वन मंत्री के साथ उनके सुपुत्र मोहम्मद अरशद ने भी वैक्सीन का पहला डोज लगवाया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page