कवर्धा : 7 लीटर महुआ शराब बरामद, आबकारी विभाग ने की तस्करो के खिलाफ कार्यवाही…

कवर्धा – कबीरधाम व प्रदेश के अन्य जिलों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते संपूर्ण लॉक डाउन की स्थिति में सरकारी शराब दुकाने इन दिनो बंद है। ऐसे में महुआ से बनी कच्ची शराब की मांग बढ़ गई है और तस्कर महुआ की शराब तस्करी में जुटे हैं।

Advertisements

इस बात की संभावना को देखते हुए आबकारी आयुक्त निरंजन दास, प्रबंध संचालक एके त्रिपाठी एवं उपायुक्त आबकारी एसएल पवार द्वारा मदिरा के अवैध परिवहन एवं संधारण पर कड़ी कार्यवाही करने के आदेश के आदेश जारी किए गए हैं।

जिसके परिपालन में जिला कलेक्टर रमेश शर्मा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी एके सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को आबकारी विभाग ने वृत्त बोड़ला स्थित आबकारी जांच चौकी चिल्फी में वाहन चेकिंग के दौरान चार पहिया बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 07 बीसी 8006 से अवैध परिवहन करते हुए 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

इस मामले में आबकारी विभाग ने आरोपी सुमित सोनी पिता उमाशंकर सोनी आयु 29 वर्ष निवासी खुर्सीपार भिलाई तथा रवि सिन्हा पिता जगवाराम सिन्हा आयु 29 वर्ष निवासी खुर्सीपार भिलाई के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क, 34 (2), 59 (क) के तहत कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया वहीं प्रकरण को विवेचना में लिया गया है।

इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव, आबकारी मुख्य आरक्षक हुलास राम धाराने, नगर सैनिक गुमान सिंह, जितेश मानिकपुरी व वाहन चालक जितेंद्र शामिल थे।