back to top

कांकेर : संसदीय सचिव में सौंपा राजेन्द्र कुमेटी को बोलेरो पिक-अप का चाबी….

कांकेर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम की सहयोग से जिला अंत्यावसायी विकास समिति कांकेर द्वारा संचालित स्व-रोजगार योजना गुड्स कैरियर के तहत संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक शिशुपाल शोरी ने आज हितग्राही ग्राम ईरादाह निवासी राजेन्द्र कुमेटी को बोलेरो पिक-अप का चाबी सौंपा। योजना में हितग्राही का अंशदान 31 हजार 265 रूपये सम्मिलित है, ऋण राशि की अदायगी 8 प्रतिशत वर्षीक ब्याज की दर से 60 मासिक किस्तों में प्रतिमाह 12 हजार 277 रूपये जमा किया जायेगा।

Advertisements

इस अवसर पर शोरी कहा कि हितग्राही राजेन्द्र कुमेटी को पीक अप से होने वाली आमदनी का सदुपयोग करने तथा बोलेरों का समय पर रख रखव करने की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सुनील गोस्वामी, मनोज जैन, रामा कुमेटी, अंत्यावसायी विभाग के कार्यपालन अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page