back to top

कायराना करतूत : नक्सलियों के प्रेशर आईईडी की चपेट में आया दस वर्षीय मासूम…

मदद के लिए आगे आए सीआरपीएफ जवान, पहुंचाया अस्पताल

Advertisements

बीजापुर। प्रेशर आईईडी की जद में आने से एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मुतवेंदी CRPF कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद के बाद जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया है।

घायल बालक का नाम हिड़मा कवासी है, जो पटेलपारा मुतवेंदी का रहने वाला है। वह बकरिया चराने गया हुआ था कि पीडिया मुरुंपारा के पास नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया, जिससे उसके हाथ और पैर गंभीर चोटे आई है।

इससे पूर्व मुतवेंदी में सिहाडी पेड़ से रस्सी निकालने के उद्देश्य से जंगल गए गड़िया नाम के एक युवक की प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। जबकि हाल ही में usoor के न्दपल्ली में वनोपज संग्रहण के वक्त प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर एक वृद्ध महिला ने अपने दोनो पांव गंवा दिए।

Advertisements

You cannot copy content of this page