back to top

कृषि विभाग द्वारा खाद बीज की पूर्ति हेतु की जा रही है सतत मॉनिटरिंग…

मोहला 3 जुलाई 2023 । मानसून सत्र के सक्रिय होते ही जिले में खेती किसानी में गति आई है। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा खाद बीज की नियमित मानिटरिंग की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा आज ग्राम भोजटोला में पखांजूर कृषि केंद्र में अवैध रूप से बीज भंडारण पाए जाने पर नियमानुसार कारवाई किया गया है। यहां निरीक्षण के दौरान पवन कृषि केंद्र में धान की बोरियों में भ्रामक जानकारी पाए जाने पर विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। धान बीज का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। इस दौरान उप संचालक कृषि आर के पिस्दे, जितेंद्र कुमार नेताम एवं श्री कोटले, विनोद निर्मल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page