back to top

केशकाल घाट 10 से 25 नवम्बर तक बंद रहेगा रास्ता…

केशकाल घाट में 10 से 25 नवंबर तक सड़क सुधार और मरम्मत का काम चलेगा। जिसके कारण घाट पर हर तरह का आवागमन बंद रहेगा। एसडीएम केशकाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, इस दौरान यात्रियों और मालवाहक वाहनों के लिए नए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी न हो। शनिवार को कोंडागांव कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश डांडे ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के एक हिस्से पर कांक्रीटिंग और डामरीकरण का काम किया जाएगा। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए रूट डायवर्सन प्लान भी समझाया।

Advertisements

यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग

यात्री बसों के लिएरू रायपुर और जगदलपुर के बीच यात्र करने वाली बसें अब जगदलपुर, कोंडागांव, केशकाल विश्रामपुरी चौक, विश्रामपुरी, गोविंदपुर, दुधावा, कांकेर, धमतरी, रायपुर रूट का इस्तेमाल कर सकेंगी। दो पहिया, चार पहिया और इमरजेंसी वाहन रायपुर की ओर से आने वाले हल्के वाहन धमतरी- कांकेर होते हुए केशकाल घाट पार करके कोंडागांव से जगदलपुर जा सकेंगे। वहीं, जगदलपुर से आने वाले हल्के वाहन, कोंडागांव-केशकाल बटराली-रांधा-उपरमुरवेण्ड- मुरनार से होकर रायपुर की ओर निकल सकेंगे।

भारी वाहन और मालवाहक के लिए तय किया गया ये रूट

जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन अब जगदलपुर-कोंडागांव-केशकाल विश्रामपुरी चौक, विश्रामपुरी, मालगांव, बोरई, नगरी, दुगली, कुरुद, रायपुर मार्ग से गुजरेंगे। रायपुर से जगदलपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन अब रायपुर, धमतरी, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, नारायणपुर, कोंडागांव होते हुए जगदलपुर जा सकेंगे।

नारायणपुर, रावघाट से आने वाले भारी वाहन नारायणपुर से रायपुर की ओर आने वाले भारी वाहन रावघाट, अंतागढ़, भानूप्रतापपुर, कांकेर, दल्लीराजहरा, राजनांदगांव, धमतरी, रायपुर के रूट पर चलेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page