back to top

कोरबा : दो वर्ष से फरार चोरी का आदतन अपराधी स्थायी वारंटी गिरफ्तार….

कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा जिले का कार्यभार ग्रहण करने के बाद से जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारीयो को महिला संबंधी अपराधो के रोकथाम तथा पुराने लंबित प्रकरणो के निराकरण तथा गैर कानूनी के प्रभारी रोकथाम तथा लघु अधिनियम की अधिकसे अधिक कार्यवाही तथा माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटो की तामिली हेतु निर्देशित किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू द्वारा समय समय पर सभी प्रभारीयो को मार्ग दर्शन प्रदानकिया जाता है। आज दिनांक 08.07.2021 को थाना प्रभारी कोतवाली विवेक शर्मा एवं चौकी प्रभारी रामपुर उप निरी, मयंक मिश्रा के नेतृत्व में स्थायी वारंट तामिली हेतु विशेष अभियान के दौरान माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोरबा के न्यायालय के दाप्रक 2613/2016 तथा 2614/2016 धारा 457, 380, 34 भादवि के स्थायी वारंटी दिलचंद आदिले पिता बेदराम आदिले उम्र 23 वर्ष साकिन करूमौहा चौकी रजगामार थाना बालको नगर जो पूर्व मे भी चोरी के कई प्रकरणो में जेल जा चूका है और लंबे समय से फरार चल रहा था को घेराबंदी कर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page