back to top

राजनांदगांव : क्रिसमस पर्व को लेकर चर्चों में सजी रौनक ईसाई समाज में उत्साह का माहौल…

प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर को स्थानीय वेसलियन मेथोडिस्ट चर्च में है। विभिन्न धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही है। चर्च को काफी खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। इस दौरान आकर्षक रोशन की गई क्रिसमस-डे पर्व को लेकर ईसाई समुदाय में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Advertisements

समाज के लोग अपने घरों का रंग-रोगन करके सजावट किए हुए हैं। क्रिसमस पर्व को लेकर चर्च परिसर में प्रभु यीशु मसीह के जन्म उत्सव को मनाने विभिन्न झांकियां बनाई गई है। वहीं आकर्षक क्रिसमस ट्री सजाया गया है। विभिन्न धार्मिक आयोजन के लिए मंच की आकर्षक सजावट के साथ सांता क्लॉस के कट आउट लगाए गए हैं।

क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में चर्च के बाहर सजावट के सामानों की दुकान भी लगी हुई है, जहां सांता क्लॉस से लेकर अन्य आकर्षक सामग्रियों को लेने समाज के लोगों उत्साह बना हुआ है। आयोजन को लेकर में ही समाज के अध्यक्ष डॉ. सुमन लाल ने बताया कि विदेशों में एक माह पहले से क्रिसमस पर्व के आयोजन का सिलसिला प्रारंभ हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह शांति चाहते थे। उनके इस संदेश को पहुंचाने के लिए समाज द्वारा विभिन्न आयोजन किए जाते हैं।

क्रिसमस-डे के अवसर पर शहर के चर्च में प्रातः प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस प्रचार को लेकर धार्मिक संदेश कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं इसके बाद देर रात तक क्रिसमस मिलन का आयोजन होगा। क्रिसमस मिलन के आयोजन में आने वाले लोगों द्वारा अपनी समस्याओं को एक पर्ची में लिखकर प्रभु यीशु मसीह के चरणों में छोड़ा जाता है।

इस क्रिसमस मिलन के आयोजन में कॉफी, टॉफी और केक का वितरण करके लोग एक-दूसरे को क्रिसमस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page