back to top

खैरागढ़ : खैरागढ़ में विधायक यशोदा वर्मा ने किया ध्वजारोहण… 

मुख्यमंत्री का जनता के नाम सन्देश का किया वाचन

Advertisements

 उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संगठनों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित 

खैरागढ़ , 26 जनवरी 2023खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला के प्रथम गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम जिला मुख्यालय खैरागढ़ के ऐतिहासिक राजा फतेह सिंह खेल मैदान में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह में जिला के कलेक्टर श्री जगदीश सोनकर व पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। 

परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सशस्त्र बल और स्कूली विद्यार्थियों के प्लाटून ने परेड का प्रदर्शन किया। सांस्कृति कार्यक्रमों में लोकनृत्य सुआ, ददरिया, कर्मा, पंथी आदि नृत्यों का अतिथि व दर्शकों ने आनंद लिया । विभागों की झांकी प्रदर्शन के माध्यम से शासन द्वारा चलाई गई प्रमुख योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई ।

स्वतंत्रता सेनानी व शहीद परिवार का सम्मान

स्वंतत्रता सेनानी परिवार स्व.प.दामोदप्रसाद त्रिपाठी की पुत्रवधु वंदना त्रिपाठी , स्व. बाबूलाल चौबे के पौत्र मनोज चौबे, रामगुलाल पोद्दार के पुत्र डॉ. राजेन्द्र सोनी, स्व.अमरलाल महोबिया के पौत्र प्रकाश महोबिया, स्व. दुजराम महोबिया के पुत्र केदारनाथ महोबिया, स्व. उदयराम महोबिया की पुत्री सरजू महोबिया, स्व.काशीराम ताम्रकार पौत्री नीना देवी ताम्रकार, समारू राम महोबिया पुत्र गणेश राम महोबिया और जिले के माटी पुत्र शहीद निकेश यादव के पिता पुरूषोत्तम यादव, माता निर्मला बाई यादव का श्रीफल, साल व प्रशस्तित्र प्रदानकर सम्मान किया गया।

विजेताओं को पुरस्कार

खैरागढ़ के मुख्य गणतंत्र दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुल 8 टीमो ने भाग लिया इसमे कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला खैरागढ़ प्रथम स्थान, लोक कलाकार बस्तरिया नृत्य खैरागढ़ द्वितीय और कोदवा गोड़ान छुईखदान तृतीय स्थान पर रहे। सशस्त्र परेड में प्रथम स्थान पर आइटीबीपी, द्वितीय स्थान पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल एवं तृतीय स्थान पर जिला पुलिस बल रहा। स्कूली विद्यार्थियों के प्लाटून में प्रथम स्थान स्काउट कन्या शासकीय स्तर माध्यमिक शाला खैरागढ़, द्वितीय स्थान पर एनसीसी पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी खैरागढ़ एवं तृतीय स्थान स्काउट सरस्वती शिशु मंदिर खैरागढ़ को गया। झांकी प्रदर्शनी कार्यक्रम में कुल 14 विभाग सम्मिलित हुए इसमें से प्रथम स्थान पर कृषि विभाग की मिलेट पर आधारित झांकी रही, द्वितीय स्थान पर शिक्षा विभाग की नई शिक्षा नीति बदलता खैरागढ़ रही, आदिम जाति कल्याण विभाग की जनजाति कला पर आधारित झांकी तृतीय स्थान पर रही।

प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर किया सम्मान

केसीजी में विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों संगठनों अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसमें खेल प्रशिक्षक कन्हैय्या पटेल, निशुल्क कोचिंग हेतु चिरंजीव जैन सचदेवा कोचिंग भिलाई, सेवा सद्भावना और संवैधानिक मूल्यों के प्रचार प्रसार हेतु नागरिक एकता मंच खैरागढ़, स्वच्छता सद्भावना एवं समाज सेवा हेतु शमसुल होदा, चिकित्सा के क्षेत्र में निशुल्क सेवा हेतु डॉ. नितीराज खैरागढ़, हाइब्रिड कोचिंग में विशिष्ट योगदान हेतु डॉ मकसूद, रचनात्मक लेखन कार्य हेतु भगवती प्रसाद सिन्हा, जनसंपर्क में डाटा संकलन हेतु सहायक सोनवानी और फोटोग्राफी हेतु सहायक सहारे को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त वन विभाग, कृषि, शिक्षा, चिकित्सा, पशुपालन, उद्योग,लोक निर्माण, पंचायत, आंगनबाड़ी, पालिका, जनपद, महिला बाल विकास आदि से बेहतर कार्य करने वाले और पुलिस विभाग से प्लाटून कमांडर डहरिया और उद्घोषक गंगा प्रसाद को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित हुए विशिष्ट अतिथिगण

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका खैरागढ़ श्री शैलेन्द्र वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्री लीला प्रकाश मंडावी सहित जनप्रतिनिधि, शहीद और क्रांतिकारी के परिवार, गणमान्य नागरिक, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थीगण शामिल हुए।

Advertisements

You cannot copy content of this page