खैरागढ़: नाबलिग बालिका को भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

खैरागढ़ । नाबलिग बालिका को भगाकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार छुईखदान । नाबालिग बालिका को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 06.01.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 04.01.2025 को दोपहर 01.00 बजे इसकी नावालिग लड़की उम्र 15 वर्ष 25 दिन अपने मामा घर ग्राम साल्हेकला से शौच जा रही हू कहकर निकली है जो घर वापस नहीं आयी है। संदेह है कि नाबालिग को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर कही ले गया है। रिर्पोट पर थाना छुईखदान में धारा 137(2) भा० न्या०स० पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नाबालिग बालिका को साखा में

चंद्रशेखर यादव के कब्जे से बरामद किया गया है। पश्चात बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जिसमें नाबालिग बालिका को घटना दिनांक को आरोपी चंद्रशेखर यादव द्वारा शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने की पुष्टि होने पर मामले में धारा 96, 64(2) (ड) वीएनएस 4, 6 पॉक्सो एक्ट 2012 जोड़ी गयी।

दौरान आरोपी चंद्रशेखर यादव पिता धीरपाल यादव (20 वर्ष) निवासी साखा थाना छुईखदान को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म करना स्वीकार किया। फिर आरोपी को आज 18 मईमाननीय न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।