back to top

VISION TIMES : डॉक्टर ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी…

डॉक्टर ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी चारामा के पुरीगांव में पदस्थ था
भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के टाटा लाइन में एक आयुर्वेदिक चिकित्सक ने बीती रात अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक डॉ बीके राठौर कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पुरी गांव में पदस्थ था। हाल ही में एक आदिवासी युवती के साथ उनका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद वे दो दिन पहले अपने भिलाई निवास आ गए थे। पुलिस को सुसाइडल नोट मिलने की बात भी सामने आ रही है।

Advertisements

छावनी थाना क्षेत्र में रहने वाले आयुर्वेदिक डॉक्टर बीके राठौर ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वे कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक में पदस्थ थे। डॉ राठौर वहां अकेले रहते थे। उनकी

पत्नी सिंचाई विभाग दुर्ग में पदस्थ हैं। डॉ राठौर का एक युवती के संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। एक आदिवासी युवती ने डॉ राठौर पर इलाज के नाम ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। इसके बाद वे दो दिन पहले भिलाई आ गए थे। माना जा रहा है कि डॉ राठौर ने चारामा से भिलाई आकर आत्मग्लानि और बदनामी के डर से अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है।

सूचना मिलने पर सीएसपी छावनी और छावनी थाना की टीम मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर मरच्यूरी भेजा गया। मृतक के पास से एक सुसाइडल नोट मिलने की चर्चा है। सुसाइडल नोट में क्या लिखा है, इसकी जानकारी फिलहाल पुलिस की ओर से नहीं दी गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page