back to top

खैरागढ़ : भोरमदेव की सैर कराने खैरागढ़ से निकली स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलटी…

राजनांदगांव, स्कूल के बच्चों को दर्शनीय स्थल भोरमदेव की सैर कराने के उद्देश्य से खैरागढ़ से निकली स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। बस में सवार कुल 17 लोगों में सभी को चोट लगी है। सात गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हीं घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं। बस दाऊचौरा स्थित अल्फा इंग्लिश मीडियम स्कूल की बतायी जाती है।

Advertisements

खैरागढ़ दाऊचौरा स्थित अल्फा इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस आज सुबह भोरमदेव पिकनिक के लिए रवाना हुई। सहसपुर लोहारा से लगभग दो किलोमीटर पहले बस की गति अधिक होने से उसका पट्टा टूट गया। बस में सवार कुल 17 लोगों में केवल दो ही पुरूष थे। शेष महिलाएं एवं बच्चे थे। बताया जाता है कि ग्राम लालपुर के पास सुबह लगभग 10- 11 के बीच उक्त हादसा हुआ। घटना स्थल पर हाहाकर मच गया। यह भी खुलासा हुआ है कि 10 लोगों को ज्यादा चोटें आयी है, जिनमें से सात गंभीर है। मौके पर पहुंची सहसपुर लोहारा पुलिस ने घायलों को त्वरित रूप से इलाज हेतु सहसपुर लोहारा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया है। इस हादसे के बाद मौके पर बस में बैठे लोगों की चीख-पुकार शुरू हो गई, आवाज सुनकर आए राहगीरों ने घायलों की मदद की। डायल 112 व 108 के साथ पुलिस थाना सहसपुर लोहारा को जानकारी दी गई। मौके पर बचाव की टीम ने घायलों को बस से निकला। कई घायल बस के अंदर ही फंस गए थे। ऐसे में उन्हे निकालने के लिए काफी मशक्कत उठानी पड़ी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां सहसपुर लोहारा के सरकारी अस्पताल में पहले से ही तैयारी पूरी कर ली गई थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page