
खैरागढ़। के.सी.जी. जिले के प्रमुख शैक्षणिक प्रशिक्षण संस्थान डाइट खैरागढ़ में दिनांक 15 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक वाणिज्य संकाय अंतर्गत लेखाशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, अर्थशास्त्र एवं कृषि विषयों पर ब्लू प्रिंट एवं प्रश्न निर्माण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में के.सी.जी., राजनांदगांव एवं एम.एम.ए.सी. जिले के कुल 09 विकासखंडों से चयनित बीआरजी (Block Resource Group) स्रोत समूह के सदस्यों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले ये प्रतिभागी आगे चलकर जिला स्रोत समूह के मास्टर ट्रेनर के रूप में शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
कार्यशाला में डी.आर.जी. श्री देवेश साहू द्वारा विभिन्न विषयों एवं कंटेंट पर व्यावहारिक, गुणवत्ता-युक्त एवं प्रभावी प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने प्रश्न पत्र निर्माण में ब्लूम टैक्सोनॉमी के छह डोमेन—ज्ञानात्मक, अवबोधात्मक, प्रयोगात्मक, विश्लेषणात्मक, मूल्यांकनात्मक एवं रचनात्मक—का समुचित उपयोग कैसे किया जाए, इस पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। साथ ही नई शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करते हुए शिक्षकों की भूमिका, समझ और ज्ञानवर्धन पर विशेष बल दिया गया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल समन्वय डाइट खैरागढ़ के व्याख्याता श्री के.के. वर्मा द्वारा किया गया।
कार्यशाला में रघुवीर प्रसाद यादव, सुनील कुमार साहू, डोमेश्वर कुमार, सतीश कुमार, प्रियंका रामटेके, सीमा काबरा, मीनल बाजपाई, डोमन लाल साहू, युगल किशोर रजक, जागेश्वर गंजीर, कल्याण दास महिलकर, श्याम सुंदर वर्मा, हिमांशु देवांगन, शिवचरण डोंगरे, कोमल नारायण वर्मा, श्रीमती सारिका साहू, जिनेन्द्र गौतम, खिलानंद भंडारी सहित अन्य प्रशिक्षार्थी शामिल हुए।
कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसे और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।









































