back to top

राजनांदगांव: ठा.प्यारेलाल सिंह की जयंती, महापौर ने किया माल्यार्पण…

ठा.प्यारेलाल सिंह सहकारिता आंदोलन के प्रणेता थे-मधुसूदन यादव

Advertisements

राजनांदगांव 22 दिसम्बर। ठा.प्यारेलाल सिंह की जयंती के अवसर पर 21 दिसम्बर रविवार को ठा.प्यारेलाल सिंह स्कूल के पास नगर निगम द्वारा स्थापित प्रतिमा में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री शैकी बग्गा,श्री डीलेश्वर प्रसाद साहू, पार्षद श्री संदीप बघेल व श्रीमती प्रियंका पंकज कुरंजेकर ने भी पुष्पाजंली अर्पित की।


महापौर श्री यादव ने कहा कि ठा. प्यारेलाल सिंह का जन्म 21 दिसम्बर 1891 को राजनांदगांव जिले के दैहान ग्राम में हुआ था, इनकी शिक्षा राजनांदगांव तथा रायपुर में हुई। इन्होंने देश हित में अनेक आंदोलनों में महत्वपूर्वण भूमिका निभाई, 1920 में छत्तीसगढ़ में प्रथम मिल मजदूर आंदोलन की अगुवाई की। राजनांदगांव में मिल-मालिकों के शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई, जिसमें मजदूरों की जीत हुई।

वे छत्तीसगढ़ में श्रमिक आंदोलन के सूत्रधार तथा सहकारिता आंदोलन के प्रणेता थे। इन्होंने छत्तीसगढ़ में शराब की दुकानों में पिकेटिंग, हिन्दू-मुस्लिम एकता, नमक कानून तोड़ना, दलित उत्थान जैसे अनेक कार्यो का संचालन किया और देश सेवा करते हुए अनेक बार जेल गए। महापौर ने उन्होंने ठा.प्यारेलाल सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा की उन्होंने राजनांदगांव की पूरे देश में अलग पहचान बनाई।

Advertisements

You cannot copy content of this page