back to top

खैरागढ़: सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

खैरागढ़। सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Advertisements


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बोरी निवासी मानदाता लोधी (60 वर्ष) ने थाना खैरागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे 16 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक अपने रिश्तेदार के मिट्टी कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए थे। इस दौरान घर में ताला लगा हुआ था। 24 जनवरी को लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखा संदूक भी टूटा पड़ा है। संदूक में रखे लगभग 35 हजार रुपये मूल्य के मशरूका अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए थे।


प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 35/2026 धारा 331(4) एवं 305 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।


अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बीरसिंह वर्मा (30 वर्ष), निवासी धम्मादीप नगर, ईटाभट्ठा चौक, थाना यशोदा नगर, नागपुर (महाराष्ट्र) बताया। आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page