खैरागढ : कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण…

जिले वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं

Advertisements

खैरागढ़ 15 अगस्त 2024// स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर जिले की जनता और अधिकारियों कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

ध्वजारोहण के पश्चात् कलेक्ट्रेट परिसर में पूज्यनीय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में अधिकारी कर्मचारियों द्वारा देश भक्ति गीत और कविता की प्रस्तुति दी गई।

इस मौके पर अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर द्वाय श्री सुरेंद्र कुमार ठाकुर, श्रीमती सुमन राज, उप संचालक कृषि श्री राज कुमार सोलंकी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत देव शुक्ला, जिला कोषालय अधिकारी श्री गिरीश देवांगन सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।