back to top

खैरागढ : दुर्घटना में मृत ग्राम पंचायत सचिव के आश्रितों को मिली 38 लाख रुपए की आर्थिक सहायता…

कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने श्रीमती साहू को सौंपा आर्थिक सहायता राशि का चेक

खैरागढ़, 10 अप्रैल 2024//खैरागढ़ विकासखण्ड के बफरा ग्राम पंचायत सचिव श्री समयलाल साहू की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती पुनिता साहू को 38 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि एक्सिस बैंक द्वारा प्रदान की गई। कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा द्वारा श्रीमती साहू को आर्थिक सहायता राशि का चेक शुक्रवार को जिला कार्यालय के सभा कक्ष में सौंपा गया। आर्थिक सहायता राशि का चेक मिलने पर पीड़ित परिवार एवं सचिव संघ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी पहल के लिए कलेक्टर श्री वर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार जताया है।

उल्लेखनीय है कि संचनालाय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और एक्सिस बैंक के मध्य जून 2021 को एमओयू हुआ है। इसके तहत प्रदेशभर के ग्राम पंचायत सचिवों का बैंक खाता एक्सिस बैंक में खोला गया है। इस समझौते के तहत बैंक द्वारा खाता धारक पंचायत सचिवों विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। जिसमें दुर्घटना बीमा भी शामिल है।

इस अवसर पर एक्सिस बैंक के स्टेट हेड संग्रेश बोपचे, एक्सिस बैंक दुर्ग-राजनांदगांव हेड सुभाष गाइन, सेनेटरी विभाग सलज ठाड़ और एसिक्स बैंक खैरागढ़ ब्रांच हेड रिंकू कुमार सहित पंचायत सचिव संघ जिलाध्यक्ष श्री लोकेश जंघेल, श्री ध्रुव धर्मेंद्र जिला सचिव, श्री जोगेश्वर धनकर ब्लॉक अध्यक्ष खैरागढ़,

श्री नीलेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष छुईखदान, श्री भागवत साहू, श्री हिरेंद्र नगपुरे, श्री गैंद कुमार जंघेल, नूतन साहू, श्री जगन्नाथ वर्मा, श्री गजेंद्र देवांगन, श्री खुमान यादव, सुनीता साहू, रामबाई पाल, सुश्री नाजनीन नियाजी, बिंदिया मानिकपुरी व अन्य पंचायत सचिव उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page